पूर्वी दिल्ली के कोंडली में आज एक हादसा हो गया। कोंडली नहर में नहाने के दौरान दो भाई डूब गए। जिसमें से एक की डूबने से मौत हो गई तो वहीं दूसरी की तलाश की जा रही है।
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के पास बुधवार सुबह नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कड़ी मेहनत के बाद गोताखोरों ने दोनों शवों को नहर से निकाला। मृतकों की शिनाख्त 15 वर्षीय रवि व 13 वर्षीय भीम के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मूलरूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सुरजीत शर्मा परिवार सहित दल्लूपुरा के भड़ाना मोहल्ला 25 साल से रह रहे हैं। वह ई-रिक्शा चलाते हैं। उनके परिवार में रवि व भीम के अलावा 11 वर्षीय एक बेटा देव व पत्नी सुमन हैं।
उन्होंने बताया कि हादसे के पहले तीन सगे भाई कोंडली नहर के पास पहुंचे। वहां कुछ लड़के मिले और खेल-खेल में बीच वाले भाई भीम की चप्पल नहर में फेंक दी। चप्पल निकालने के लिए वह नहर में कूद गया लेकिन डूबने लगा। उसे बचाने बड़ा भाई रवि गया। देखते ही देखते दोनों नहर में डूब गए। सबसे छोटे भाई देव ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और बोट क्लब के गोताखारों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव निकाला।
विज्ञापन
चार घंटे बाद मिला शव
गोताखाेर अलग-अलग जगह पर बच्चों को तलाश कर रहे थे। करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चला। इस दौरान परिवार काे आस थी उनके बेटे ठीक हालत में मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब दोनों भाइयों का शव मिला तो परिवार टूट गया। बच्चों की मां सुमन का दोनों बच्चों की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। घर के बड़े बेटे व मझले बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।