फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर एक की मौत, इंजन में फंसी लाश

Thu, 29 May 2014 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के मुजेसर रेलवे फाटक के पास निजामुद्दीन कोटा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रेन के इंजन में डेड बॉडी के फंसने से लगभग एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही इससे अन्य गाड़ियों का आवागमन भी ठप रहा।

दिल्ली से आगरा जा रही निजामुद्दीन कोटा एक्सप्रेस जैसे ही मुसेजर रेलवे फाटक के पास पहुंची एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया।

तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उस व्यक्ति का शरीर ट्रेन के इंजन में फंस गया जिससे ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया जा सका।

फिलहाल मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के कारण लगभग एक घंटे तक रेलवे रूट बाधित रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें