इस साल का पहला डेंगू का मामला पश्चिमी दिल्ली से सामने आया है। पश्चिम दिल्ली के चावला गांव के रहने वाले 48 साल के महेंद्र सिंह डेंगू से मरने वाला पहला शख्स है।
गौरतलब है कि 13 सिंतबर को महिंद्र को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और उसी दिन उसकी मौत हो गई। दक्षिण दिल्ली नगर निगम की एक रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र के मेडिकल टेस्ट में पता चला है कि उसे डेंगू था।
नगर निगम ने कहा है कि वह पीड़ित के घर के आस पास मच्छरों के प्रजनन को कम करने के लिए घरों के आस पास दवाईयों का छिड़काव करेंगी और गंदी नालियां साफ की जाएंगी। जिससे डेंगू की वजह से किसी को जान गंवानी न पड़े।