फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : डेंगू का एक मरीज मिला, निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है पीड़ित

Thu, 25 Aug 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
फरीदाबाद के पॉश एरिया में रहने वाले एक व्यक्ति डेंगू से पीड़ित पाया गया। जिला मलेरिया विभाग ने व्यक्ति के खून की जांच में डेंगू की पुष्टि की है। जिले में अभी तक चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मलेरिया के भी चार नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
  मलेरिया मरीजों की संख्या 29 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रामभगत के मुताबिक डेंगू पीड़ित व्यक्ति की स्थिति काफी बेहतर है, उसके साथ परिवार और आस पास के घरों में रहने वालों की सैंपलिंग कराई गई है।
डॉ. रामभगत ने बताया कि एक निजी अस्पताल में भर्ती एक युवक के खून का नमूना जांच के लिए आया था। बुधवार को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि सेक्टर 21 में रहने वाले युवक और उसके आस पास के 50 घरों के आसपास लार्वा साइड का छिड़काव करवाया गया है। लोगों को बताया गया कि यदि किसी को तेज बुखार आए तो तुरंत बीके सिविल अस्पताल में खून की जांच और भर्ती करवाएं।
विज्ञापन

डॉ. रामभगत ने बताया कि पिछले सप्ताह दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने छह डेंगू मरीजों के नाम पते भेजे थे इन मरीजों को फरीदाबाद का बताया गया था। विभाग ने इन मरीजों का पता लगाने के लिए टीमें भेजी थीं लेकिन सभी पते गलत निकले। आसपास रहने वालों से इन मरीजों के बारे में पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी कन्फर्म नहीं किया। पड़ोसियों ने लिखित रूप में दिया कि इस नाम के लोग वहां नहीं रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें