फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नाले की खुदाई के दौरान ढही दुकान, एक की मौत

Sat, 11 May 2019 09:47 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नरेला इलाके में नाले की खुदाई के दौरान एक दुकान की दीवार और छत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे में घायल चार लोगों को निकालकर आसपास के लोग अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने 16 वर्षीय सलाउद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायल मजदूरों नरेला निवासी मोहम्मद मिराज, मोहम्मद इरशाद और मोहम्मद जुबैर का इलाज चल रहा है। तीनों की हालत गंभीर है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, स्वतंत्र नगर इलाके में एमसीडी की ओर से काफी समय से नाली बनाने का काम चल रहा था। मजदूर सड़क के किनारे गड्ढा कर रहे थे। गड्ढे से सटी वेल्डिंग की एक दुकान के नीचे पानी भर गया था। इससे दुकान की नींव कमजोर हो गई थी।

शनिवार सुबह दुकान के पास मजदूर गड्ढा खोदने की कोशिश करने लगे। अचानक दुकान की दीवार व छत का कुछ हिस्सा गिर गया। मलबे के नीचे चारों मजदूर दब गए। हादसा होते ही आसपास के लोग पहुंच गए और चारों को तुरंत मलबे से निकाल लिया।
विज्ञापन


उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गड्ढे में पानी भरने की शिकायत ठेकेदार से की गई थी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों को जरूरी सुरक्षा उपकरण दिए बिना काम कराया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें