फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ संपन्न, मंत्रों को एक करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से किया अर्चन

Fri, 12 Dec 2025 06:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

नई दिल्ली के सिविल लाइंस में देश की प्रगति व विश्व शांति हेतु एक दिवसीय श्री विद्या महायज्ञ हुआ। इस मौके पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, शाहनवाज हुसैन सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
श्री विद्या महायज्ञ का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली सिविल लाइंस स्थित 7 शंकराचार्य मार्ग में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश के प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के ध्येय से एक दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ संपन्न हुआ। पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। एक हजार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालुओं ने श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को एक दिनों में एक करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन किया गया।

विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 36 प्रमुख शहरों में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भारत सरकार के एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी, कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद नीरज शेखर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयुख, पूर्व विधान पार्षद लालबाबु प्रसाद, सांसद चिंतामणि महाराज सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, महावीर प्रसाद जयपुरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है। माता से आकांक्षा है कि हमारा देश विश्वगुरु बने। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आने वाला समय हमारे देश का ही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म हमारी ताकत है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा, वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है।       

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि माता ललिता से दिल्ली सहित देश के कल्याण हेतु प्रार्थना करती हूँ। सीएम ने कहा कि सनातन धर्म के साथ पूरा विश्व खड़ा है। नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्जन हेतु धर्म के साथ आगे बढ़ना है।

भारत सरकार के एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मानव कल्याण हेतु हमारी सरकार अद्भुत काम कर रही है। भारत के साथ पूरी दुनिया खड़ी है इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

भारत सरकार के कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलकर लोग अपना नाश कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब वर्ग का समुचित विकास हो रहा है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मां भारती के वैभव के वृद्धि हेतु हम समर्पित भाव से काम करते रहेंगे। सिंह ने कहा की हम धर्म ध्वज के साथ राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को संपन्न कराने हेतु प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण भारत महतारी की शक्ति बढ़ी है। इस अवसर पर अनुराग जयपुरिया, उमेश राय, डॉ. सीता राय, हेम अग्रवाल, डॉ. विनोद डोगरा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें