बुलंदशहर में पकड़े गए 1 करोड़ 6 लाख रुपए
बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस ने सोमवार रात जांच के दौरान एक गाड़ी से तकरीबन एक करोड़ की एक खेप पकड़ी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने गाड़ी से 1.06 करोड़ रुपए नकद राशि जब्त की है। पुलिस ने इस मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस समय देशभर में आचार संहिता लागू है। इसी सिलसिले में पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है।