फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जानलेवा मांझे के साथ एक गिरफ्तार, 300 रील मांझा बरामद...

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाहरी जिला पुलिस ने आरोपी को चंदर विहार, निलोठी एक्सटेंशन से दबोचा, छानबीन जारी
विज्ञापन

-मुखबिर ने मांझा खरीदने के बहाने बुलाया, रंगे हाथों पकड़ने के बाद किया गया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी जिला की एंटी स्नैचिंग सेल ने जानलेवा चीनी मांझे का अवैध कारोबारी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पहचान राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 300 रील मांझा बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मांझा कहां से लाया था। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को एंटी स्नैचिंग सेल की टीम को खबर मिली थी। खबर मिलने फौरन एक टीम का गठन किया गया। इसमें निहाल विहार थाना पुलिस के अलावा पीएफए संस्था को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

तय योजना के तहत मुखबिर ने आरोपी को अपने जाल में फंसाने के लिए एक रील मांझा खरीदने की बात की। कुछ देर बाद ही आरोपी चंदर विहार, निलोठी एक्सटेंशन के पास एक रील मांझा लेकर वहां पहुंच गया। मुखबिर के इशारे पर टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें