फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह ने फिर दिए विवादास्पद बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद सीट पर वोटिंग हो चुकी है, लेकिन प्रत्याशियों की जुबानी जंग अब भी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह के आप उम्मीदवार शाजिया इल्मी को एंटी नेशनल कहने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने शाजिया इल्मी के एक बयान पर कटाक्ष करते हुए उनके बयान को एंटी नेशनल करार दिया था। अब शाजिया इल्मी ने जनरल वीके सिंह को उसका जवाब दिया है।

यही नहीं शाजिया ने जनरल वीके सिंह पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। दरअसल, शाजिया ने बिगड़ी व्यवस्था के खिलाफ एक बयान दिया था, जिसे वीके सिंह ने राष्ट्र विरोधी कह दिया था।
विज्ञापन

‘अगर वो जनरल है तो हम भी सिपाही हैं’

शजिया इल्मी ने जनरल वीके सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘अगर वो जनरल है तो हम भी सिपाही हैं’। उन्होंने कहा कि सिर्फ जनरल ही एकमात्र देशभक्त नहीं है।

फोन पर शाजिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि देश को बांटने वाला, देश को लूटने वाला, देश में भ्रष्टाचार फैलाने वाला एंटी नेशनल है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ खुद को देशभक्त समझते हैं। सिर्फ वे ही देशभक्त नहीं है, भारत का हर व्यक्ति देशभक्त है।

शाजिया इल्मी ने जनरल वीके सिंह से पूछा है कि किस आधार पर वह उनके बयान को एंटी नेशनल करार दे रहे हैं, इसका आधार बताएं। अगर आधार नहीं है तो ऊलजुलूल टिप्पणियां करना बंद करें।

क्या है पूरा मामला?

बुधवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में जनरल वीके सिंह ने आप पार्टी की शाजिया इल्मी के बयान के संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। उन्होंने इस बयान को एंटी नेशनल कहा था।

वीके सिंह शाजिया द्वारा भाजपा पर सेना के लोगों को टिकट देकर राजनीति में लाने के संबंध में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। शाजिया ने कहा था हमने पाकिस्तान का हश्र देखा है, भाजपा छोटे राजनीतिक फायदों के लिए इस चलन को बढ़ावा दे रही है।

इस संबंध में वीके सिंह ने कहा कि उन्हें (शाजिया) राष्ट्रभक्ति क्या होती है और सेना देश के लिए क्या करती है कि जानकारी नहीं है। सेना से जुड़े ऐसे बयान एंटी नेशनल की श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन

सपा से भी उलझे

शजिया इल्मी ही नहीं भाजपा प्रत्याशी ने एक और विवादास्पद बयान जारी कर दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को हो रही वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी पर बाहुबल के जरिए धांधली करने का आरोप लागया।

उनके अनुसार सपा कार्यकर्ता ताकत के बल पर नतीजे अपनी ओर करने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए धांधली करके अपने वोट बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं।

इस बयान के बाद सपा कार्यकर्ताओं में भी खलबली मच गई है। हालांकि अभी पार्टी की ओर से वीके सिंह के बयान पर कोई पलटवार नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें