फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड ईवन के बावजूद बदतर हुई दिल्ली की आबोहवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सम-विषम फॉर्मूले से दौड़ रही दिल्ली की आबोहवा में मंगलवार को भी सुधार नहीं दिखा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी वायु प्रदूषण सूचकांक सोमवार की तुलना में खराब रहा। हालांकि, देश का प्रदूषित शहर वाराणसी था। विशेषज्ञ इसकी वजह मौसमी दशाओं को बता रहे हैं।
विज्ञापन


खास तौर से तापमान में गिरावट व हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण की चादर दिल्ली से छट नहीं पा रही है। दरअसल, सोमवार को प्रदूषण सूचकांक 429 था। लेकिन मंगलवार को आबोहवा में कोई सुधार नहीं दर्ज किया गया।

इसकी जगह इसमें गिरावट आई और सूचकांक 434 पर पहुंच गया। इसमें पीएम 10 व 2.5 की मात्रा सबसे ज्यादा रही। दिल्ली में सबसे बदतर हालात आनंद विहार के रहे जहां का सूचकांक 489 था। वहीं, फरीदाबाद का सूचकांक 453 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सबसे प्रदूषित शहर वाराणसी रहा

दूसरी तरफ मंगलवार को सबसे प्रदूषित शहर वाराणसी रहा। यहां का सूचकांक 461 दर्ज किया गया। इससे थोड़ी बेहतर आबोहवा कानपुर की थी। इस शहर का सूचकांक 455 था। इसके अलावा आगरा, मुजफ्फरपुर व पटना का सूचकांक भी 400 से ऊपर रहा। इन सभी शहरों की आबोहवा फिलहाल खतरनाक स्तर तक खराब है।

विशेषज्ञों की मानें तो अगर मौसमी दशाओं में सुधार नहीं होता तो हालात और बदतर हो सकते हैं। सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग रिसर्च (सफर) का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब रहेगी।

बुधवार को पीएम 2.5 व 10 का स्तर 281 व 428 व बृहस्पतिवार को 250 व 405 रहने का अनुमान है। दोनों दिनों में पीएम का स्तर मानक से चार गुना तक ज्यादा रहेगा। हालांकि, मौसमी दशाओं के बिगड़ने से हालत ज्यादा खराब हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को कटे 1277 चालान

सम-विषम फॉर्मूले का उल्लंघन करने वाले कार चालकों पर मंगलवार को भी कार्रवाई हुई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग की इनफोर्समेंट टीम और एसडीएम की टीमों ने दिल्लीभर में करीब 500 कार चालकों का चालान काटा। इस दौरान सड़क पर यात्रियों के साथ मनमानी करने वाले ऑटो और टैक्सी चालकों का भी चालान किया गया।

परिवहन मंत्री के मुताबिक तीन बजे तक दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने 401 चालान, परिवहन विभाग की इनफोर्समें टीम ने कुुल 237 चालान किए। जिनमें 93 चालान कार के थे जबकि 144 चालान ऑटो और टैक्सी चालकों का किया गया। एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में बनी 50 टीमों ने दिल्ली भर में चालान किया। हालांकि यह संख्या सोमवार के मुकाबले कम रही।  इसके अलावा राजस्व विभाग ने 639 चालान काटे हैं।

सरकार के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर पर कुल 700 लोगों ने मंगलवार को फोन करके जानकारी के साथ इसकी सराहना की। इसमें महज 19 शिकायतें थी, जिसमें 18 कॉल ऑटो चालकों की शिकायत की थी जबकि एक शिकायत बस की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें