फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण दहन के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, PM बोले- आज कुछ कर गुजरने का संकल्प लें

Sun, 01 Oct 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुभाष मैदान में रावण दहन किया गया - फोटो : ani
विज्ञापन
राजधानी में शनिवार को अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का संहार करते हुए उसके, उसके भाई कुंभकर्ण व पुत्र मेघनाथ के पुतलों को अग्नि के सुपुर्दं कर दिया। 
विज्ञापन
Effigies of Ravan, Kumbhakarn and Meghnad burnt at Delhi's Red Fort Ground in the presence of President Kovind and PM Modi #Dussehra pic.twitter.com/7oj1ZFRM9D — ANI (@ANI) September 30, 2017 कई जगह आयोजित रामलीलाओं में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान प्रभु राम की विजय पर खुश लाखों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए पूरे वातावरण को राममय बना दिया। राजधानी में करीब एक हजार जगह रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले जलाए गए। कई जगह आतंकवाद का भी पुतला जलाया गया। 

लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन व विजय गोयल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं अनेक देशों के राजनयिक भी मौजूद थे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन के बाद राम, लक्ष्मण व हनुमान को तिलक कर आज की रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस उत्सव पर हमें कोई संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव खेत-खलिहान से जुड़े हैं। साथ ही कहा कि ये उत्सव सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि कोई मकसद बनना चाहिए। पीएम ने कहा कि इस उत्सव पर हमें भी प्रभु राम की तरह कोई संकल्प लेना चाहिए। Delhi: PM Narendra Modi arrives at Red Fort Ground for #Vijayadashami celebrations, interacts with former PM Manmohan Singh. pic.twitter.com/QAsgRbjHS8 — ANI (@ANI) September 30, 2017
विज्ञापन

लव-कुश रामलीला कमिटी के कार्यक्रम में अमित शाह

अमित शाह और जॉन अब्राहम - फोटो : ani
लवकुश रामलीला कमेटी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम राम-रावण का युद्घ देखने पहुंचे। कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व महासचिव सुखबीर शरण अग्रवाल ने उनको गदा व धनुषबाण भेंट किए।  BJP President Amit Shah & actor John Abraham take part in #Dussehra celebrations at Delhi's Luv Kush Ramlila. pic.twitter.com/KXSKgeTflS — ANI (@ANI) September 30, 2017 लालकिला मैदान में ही नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से कराई जा रही रामलीला में पूर्व प्र्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान कमेटी के संरक्षण व पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।  Former Prime Minister Manmohan Singh and Congress Vice President Rahul Gandhi at #Dussehra celebrations in Delhi pic.twitter.com/m1dws7NWp2 — ANI (@ANI) September 30, 2017
श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ ने भी धूमधाम के साथ विजय दशमी मनाई। इस दौरान प्रभु राम ने रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ और कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बिंदल ने आतंकवाद का पुतला जलाया।

सुभाष प्लेस श्रीकेशव रामलीला कमेटी ने रावण दहन में इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी का भी प्रयोग किया। अशोक विहार रामलीला कमेटी फेस-एक और आर्दश रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-दो ने भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें