फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रदेश भाजपा की पहल पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जुटीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कनॉट प्लेस में महिला बाइक रैली निकाली व मानव श्रंखला बनाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में प्रदेश भाजपा ने बुधवार को कनॉट प्लेस में आयोजन किया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला बाइक रैली निकाली गई और मानव श्रंखला बनाकर बिल के समर्थन में एकजुटता दिखाई गई। कार्यक्रम में सांसद कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज भी मौजूद थी। कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों की भागीदारी रही। प्रतिभागियों ने बाइक रैली के जरिए क्षेत्र का चक्कर लगाया और इसके बाद मानव श्रृंखला बनाकर महिला आरक्षण के समर्थन में संदेश दिया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर बिल को जल्द लागू करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को नेतृत्व में भागीदारी देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस बिल से महिलाओं को नीति निर्माण में सशक्त भूमिका मिलेगी और सभी राजनीतिक दलों को इसके समर्थन में आगे आना चाहिए। विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सचदेवा ने कहा कि परिसीमन जैसे मुद्दों को उठाकर असल विषय से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले इस दिशा में ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि महिला आरक्षण की आवश्यकता को सभी दलों ने समय-समय पर स्वीकार किया है और 2023 में इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। वहीं बांसुरी स्वराज ने इसे भाजपा सरकार के वादे की पूर्ति की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से लंबित इस बिल को अब लागू करने का समय आ गया है और सभी दलों को राजनीतिक मतभेद भुलाकर इसे समर्थन देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें