फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पीयूष रंग महोत्सव के पहले दिन दरख्त-ए-आजादी-ए-हिंद का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित श्री राम सेंटर में पद्मभूषण पीयूष पांडे की 71वीं जयंती पर आयोजित दो दिवसीय पीयूष रंग महोत्सव का आगाज नाटक ‘दरख्त-ए-आजादी-ए-हिंद’ के मंचन के साथ हुआ। आयोजन रतनव (रामा थिएटर नाट्य विद्या) की तरफ से किया जा रहा है, जिसकी पहल उनकी बहन रमा पांडे ने उनके सम्मान में की है। पहले दिन प्रस्तुत नाटक दरख्त-ए-आजादी-ए-हिंद एक मार्मिक कथा के रूप में सामने आया, जो उत्तर प्रदेश के एक गांव में बसे चौधरी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी का केंद्र एक 200 वर्ष पुराना नीम का पेड़ है, जो केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि परिवार की स्मृतियों, आस्था और इतिहास का प्रतीक है। यह पेड़ भारत की स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं का साक्षी रहा है और परिवार के लिए पूर्वज समान महत्व रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें