फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर परिजनों ने काटा जमकर हंगामा

Fri, 19 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव लोकरी में शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति समेत सास और ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डाडावास गांव निवासी रतनलाल की बेटी आशा की शादी 1999 में लोकरी गांव के अजय पुत्र सुखराम के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी के कुछ सालों बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। शुक्रवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आशा की मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही आशा के परिजन लोकरी गांव पहुंच गए और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों पर कार्रवाई का भरोसा जताते हुए शांत किया। घटना के बाद मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार शाम को बादशाहपुर थाना में पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर मृतका के पति अजय समेत सास ओमवती और ननद अनिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें