फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की आत्मदाह की धमकी और जनता के दबाव में हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी: प्रियंका

Fri, 20 Sep 2019 12:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की दुष्कर्म के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीड़िता की आत्मदाह करने की धमकी और जनता एवं मीडिया की ओर से बने दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्रवाई करने को विवश हुई।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर आरोप लगाए कि, 'भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूंगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती।'

उन्होंने ये भी कहा, 'यह जनता और पत्रकारिता की ताकत थी कि एसआईटी को भाजपा नेता चिन्मयानंद को गिरफ्तार करना पड़ा। जनता ने सुनिश्चित किया कि बेटी बचाओ केवल नारों में न रहे बल्कि धरातल पर उतरे।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें एसआईटी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें