फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना के 85 नए मरीज आए सामने, पांच की मौत

Mon, 13 Apr 2020 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के रविवार को दिल्ली में 85 नए मरीज सामने आए, जबकि संक्रमण से 5 और लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दो दिन दिल्ली में कोरोना वायरस से 10 लोगों की जान जा चुकी है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1154 हो चुकी है, जिनमें से 24 लोग दम तोड़ चुके हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को सामने आए 85 नए मरीजों में से 34 तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। दिल्ली में अब तक 746 तब्लीगी जमाती संक्रमित मिल चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 26 लोग इनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। 25 संक्रमित मरीजों की पहचान अभी चल रही है। इनमें से 76 संक्रमित ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 



इनमें से 50 आईसीयू, 20 ऑक्सीजन और छह वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 1350 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 1102 संक्रमित और बाकी संदिग्ध हैं। 984 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


यह रहे आंकड़े
कुल मरीज : 1154
कुल मौतें : 24 
विदेश/संपर्क से संक्रमित : 325
संक्रमित तब्लीगी जमाती : 746
अब तक पहचान नहीं : 83
अस्पताल से छुट्टी मिली : 27
देश छोड़कर गए रोगी : 1

43 हुई कंटेनमेंट इलाकों की संख्या, एक दिन में बढ़े 10 क्षेत्र

दिल्ली सरकार ने रविवार को 10 नए इलाकों को सील कर दिया। इन इलाकों में संक्रमित लोगों के मिलने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि आपरेशन शील्ड के तहत दिल्ली में सील किए गए इलाकों की संख्या 43 हो गई है। उन्होंने दिल्लीवालों को सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा है कि कोरोना वायरस का खतरा हो सकता है। जरूरी होने पर ही मास्क लगाकर बाहर निकलें।

दिल्ली के 10 नए रेड जोन

1. गली नंबर 5 और 5ए एच-2 ब्लॉक बंगाली कालोनी महावीर एनक्लेव

विज्ञापन

2. खड्डा कालोनी मकान नंबर 1144 से 1134 व 618 से 623 जैतपुर एक्सटेंशन
3. गली नंबर-16 कच्ची कालोनी मदनपुर खादर
4. ई-ब्लॉक अबु फजल एनक्लेव
5. मकान नंबर 97 से 107 और 120 से 127 कैलाश हिल्स, ईस्ट ऑफ कैलाश
6. ई-ब्लॉक ईस्ट आफ कैलाश
7. ए-30 के आस-पास का इलाका मान सरोवर गार्डन पश्चिमी जिला
8. मकान नंबर 53 से 55 और 25 शेरा मोहल्ला गढ़ी ईस्ट आफ कैलाश
9. बी ब्लॉक, जहांगीरपुरी।
10. महेला मोहल्ला, मदनपुर खादर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें