फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिमांड पर जाते ही बीमार हुए 'आप' विधायक

Sun, 12 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में दो दिन की रिमांड पर लिए जाने के बाद कोंडली से आप के विधायक मनोज कुमार की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन


रक्तचाप और सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात उनको लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज से संतुष्ट नहीं होने पर शुक्रवार सुबह पुलिस उन्हें लेकर एम्स पहुंची।

एम्स में जरूरी जांच के बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम पांच बजे अदालत ने विधायक मनोज कुमार को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। पूछताछ के दौरान रात में मनोज ने बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट नॉर्मल होने पर मिली छुट्टी

 रात करीब 9 बजे पुलिस उनको लेकर लालबहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंची। जांच में पता चला कि उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ है। डॉक्टरों ने मनोज को वार्ड नंबर चार में भर्ती कर लिया।

डॉक्टरों की टीम ने रात भर मनोज की जांच पड़ताल की। अस्पताल में डॉक्टरों ने ईसीजी और अन्य जरूरी टेस्ट किए। शुक्रवार को मनोज के संतुष्ट नहीं होने पर डॉक्टरों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस की निगरानी में शुक्रवार सुबह दस बजे मनोज को एम्स के आपातकालीन विभाग ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोबारा से ईसीजी, ब्लड टेस्ट और एक्सरे किया।

जांच रिपोर्ट नार्मल आने के बाद मनोज को छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मनोज से पूछताछ जारी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वह पूछताछ में मदद नहीं कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें