फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नवरात्र पर सीएम ने झंडेवालान मंदिर में मां का किया दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां दुर्गा से मांगी दिल्लीवासियों के लिए सुख-समृद्धि
विज्ञापन

भजन क्लबिंग में शामिल होकर की युवाओं के उत्साह की सराहना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झंडेवालान मंदिर में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र का पर्व हमारी आस्था, शक्ति और संस्कृति का प्रतीक है। ये त्योहार लोगों को सकारात्मक ऊर्जा देता है और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा का आशीर्वाद दिल्ली के हर परिवार पर बना रहे।
विज्ञापन


दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर के पास आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम भजन क्लबिंग में भी शामिल हुईं। यहां भजनों और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मुख्यमंत्री ने कलाकारों की तारीफ की। उन्होंने खासतौर पर युवाओं की भागीदारी को सराहते हुए कहा कि भजन क्लबिंग जैसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अच्छा माध्यम बन रहे हैं। सरकार ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें