पुलिस के मुताबिक, युवती परिवार के साथ चांदनी महल इलाके में रहती है। 14 अप्रैल 2018 को युवती की करीबी रिश्तेदार युवक से शादी हुई। पहली रात को ही युवती की मर्जी के खिलाफ उसके पति ने अप्राकृतिक यौनाचार किया।
15 दिन ऐसा ही सिलसिला चला। विरोध करने पर आरोपी उस पर उल्टे आरोप लगाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। युवती सब कुछ सहती रही। 26 जून को उसने सारी बात अपनी सास को बताई तो सास-ससुर उसे ही उल्टा धमकाने लगे।
पीड़िता ने अपने माता-पिता को भी उसके जुल्मों के बारे में नहीं बताया। माता-पिता ने बेटी की हालत देखकर उसके सास-ससुर से बातचीत तो उन्होंने उन्हें भी धमकाया। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ घर आ गई।
13 जुलाई को पीड़िता माता-पिता के साथ चांदनी महल थाने पहुंची, वहां उसने लोकलाज के डर से पति की मारपीट करने की ही बात पुलिस को बताई। इस पर आरोपी उसे धमकाने लगा।
इधर 16 जुलाई को पीड़िता ने अपनी मां को पति के जुल्मों की कहानी सुनाई तो मां फौरन उसे लेकर चांदनी महल थाने पहुंची, जहां उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। पुलिस युवती के सास-ससुर से भी पूछताछ कर रही है।