वहीं, इससे पहले चिंगरावठी गांव के दो और नामजद आरोपी मोहित और नितिन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को एसएसपी ने एक बार फिर से घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया व साथ ही मातहतों को दिशा निर्देश भी दिए। वीडियो फुटेज में पहचान करने के बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले जीतू फौजी समेत नौ आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद अब गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
हालांकि मुख्य आरोपी योगेश राज समेत कई आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए चिंगरावठी, महाब, नयाबांस समेत अन्य गांवों में लगातार दबिश दे रही है। दूसरी तरफ इस मामले में नामजद फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।