फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल: 12वें दिन खाली रहे पुलिस के हाथ, जारी हुई 18 नामजदों की तस्वीर

Fri, 14 Dec 2018 10:06 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नामजदों का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्याना बवाल मामले के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में  लिया। उनकी शिनाख्त और वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक नामजद फरार आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। वहीं, जिला पुलिस ने 18 नामजदों की तस्वीर जारी की है। 

विज्ञापन

 

स्याना में तीन दिसंबर को हुए बवाल का मामला 12 दिन बाद भी अनसुलझा नजर आ रहा है। चूंकि पुलिस अभी तक नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है न ही कोई ऐसा तथ्य पुलिस के हाथ लगा है, जिससे साफ हो सके कि किसने किसको गोली मारी है। पुलिस अभी तक मृतक इंस्पेक्टर की लापता लाइसेंसी 

पिस्टल भी बरामद करने में असफल रही है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं जो लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों के घरों से लेकर रिश्तेदारों के घरों तक पुलिस पहुंच चुकी है। शुक्रवार को भी पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा  रही है। स्याना सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है, कुछ को चिन्हित भी कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें