दिल्ली में 18 अप्रैल 2025 को ओमकार महोत्सव है। इन्दौर की प्रतिष्ठित संस्था पंचम निषाद संगीत संस्थान और कलकत्ता के आध्यात्मिक संस्थान ओंकारनाथ मिशन साथ मिलकर यह कार्यक्रम कर रहे हैं। दिल्ली में पहली बार शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम हो रहा है।
यह कार्यक्रम कल 18 अप्रैल को त्रिवेणी कला संगम में शाम 6 बजे होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में इंदौर की प्रसिद्ध गायिका शोभा चौधरी का गायन होगा। शोभा चौधरी के साथ तबलें पर दुर्जय भौमिक और हारमोनियम पर विदुषी परोमिता मुखर्जी संगत करेंगे। उसके बाद पंडित तरुण भट्टाचार्य का संतूर वादन होगा। उनके साथ तबला सम्हात दुर्जय भौमिक करेंगे।