फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: राजधानी में कोरोना के 2146 नए मामले, आठ की मौत, ओमिक्रॉन संक्रमण का नया सब-वैरिएंट भी मिला

Wed, 10 Aug 2022 10:22 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 17.83 हो गई है। उधर, ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट भी मिला है। यह पहले के मुकाबले काफी कमजोर हो गया है। हालांकि, अभी इस मामले में कहना जल्दबाजी होगी कि नए वैरिएंट के कारण ही दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। 
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना संक्रमण के 2146 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आठ मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है। राजधानी में संक्रमण दर 17.83 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 8205 हो गई है। उधर, दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट बीए 2.75 है। लोकनायक अस्पताल में कोरोना के सैंपल की गई जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन के इस नए वेरियंट की पुष्टि हुई है। सब-वैरिएंट की पहचान के लिए 90 सैंपल भेजे गए थे। इसमें से अधिकतर में सब-वैरिएंट बीए 2.75 पाया गया। इस सब-वैरिएंट का संक्रमण तेजी से फैलता है, लेकिन घातक नहीं है। 

विज्ञापन


इस संबंध में लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित करता है। यह सब-वैरिएंट उनको भी संक्रमित कर सकता है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। हालांकि, इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि इस वैरिएंट का संक्रमण तेजी से फैलता जरूर है, लेकिन यह गंभीर नहीं है। यह पहले के मुकाबले काफी कमजोर हो गया है। हालांकि अभी इस मामले में कहना जल्दबाजी होगी कि नए वैरिएंट के कारण ही दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए कोविड नियम का पालन 
डॉ. सुरेश ने कहा कि कोरोना के मामले कम होने के साथ लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना कम कर दिया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन उनमें लक्षण कम गंभीर है। डायबिटीज, हार्ट, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों वाले लोगों के लिए काफी जोखिम उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी तक समाप्त नहीं हुआ है, तीन महीने पहले संक्रमित होने वाले लोग फिर से कोविड पॉजिटिव आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें