फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेतृत्व परिवर्तन की बात कहां होगी?: उमर अब्दुल्ला बोले- इंडिया गठबंधन में कोई चर्चा नहीं

Wed, 18 Dec 2024 10:47 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। इसी बीच उन्होंने कहा कि घटक दलों की कोई बैठक नहीं हुई है। नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि इंडिया ब्लॉक नेतृत्व में किसी बदलाव की कोई बात नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ब्लॉक की बैठक अभी होनी है।

विज्ञापन

दिल्ली में सीआईआई के 18वें वार्षिक पर्यटन शिखर सम्मेलन-2024 के मौके पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक बैठक अभी नहीं हुई है।

उन्होंने पूछा कि नेतृत्व परिवर्तन की बात कहां से आई। उन्होंने कहा, नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर अपना रुख कायम रखते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी को ईवीएम से कोई शिकायत है तो वह शिकायत हमेशा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, शिकायत तब नहीं की जा सकती जब आप चुनाव हार जाते हैं। शिकायत तब भी की जानी चाहिए जब आप चुनाव जीत जाते हैं। अगर ईवीएम नहीं तो क्या। क्या हमें बैलेट पेपर पर वापस जाना चाहिए।
विज्ञापन


हम भूल गए हैं कि बैलेट पेपर के साथ क्या हुआ था
क्या हम भूल गए हैं कि बैलेट पेपर के साथ क्या हुआ था। कैसे बैलेट पेपर को बक्से में भरा गया था। मैं नहीं भूला हूं। मेरा पहला चुनाव बैलेट पेपर पर हुआ था, मेरा दूसरा चुनाव भी बैलेट पेपर पर हुआ। अगर ईवीएम नहीं तो विकल्प क्या है। जब उनसे उनके बयान की कांग्रेस की ओर से आलोचना के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि गठबंधन के नेताओं के सुर मुख्यमंत्री बनने पर बदल जाते हैं, तो उन्होंने कहा, उसी साक्षात्कार में मैंने सोनिया गांधी के नेतृत्व की प्रशंसा भी की थी।

एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक पेश किए जाने का विरोध जारी रहेगा
उन्होंने कहा, मैं सच बोलना बंद नहीं करूंगा, क्योंकि मैं मुख्यमंत्री बन गया हूं। मैंने बार-बार कहा है कि अगर आपको ईवीएम से शिकायत है तो आपको इसे पूरे साल बनाए रखना चाहिए। अगर आपको ईवीएम पसंद नहीं है तो कोई दूसरा विकल्प सुझाएं। उमर ने कहा कि उनकी पार्टी ने एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक पेश किए जाने का विरोध किया है और भविष्य में भी इसका विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें