फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम स्वामी ने इस आश्रम में दिल्ली की महिला से कर दी ये गंदी बात, केस दर्ज

Mon, 13 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओम स्वामी
विज्ञापन
बिग बॉस के प्रतियोगी रहे स्वामी ओम और संतोषानंद के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आजादपुर इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी को वह राजघाट पावर हाउस के पास हरिहर आश्रम गई थी। वहां स्वामी ओम और संतोषानंद ने उसे देखते ही पकड़ लिया और गाली देने लगे। उसके बाद दोनों उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए खींचकर एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।  
Trending Videos
विज्ञापन

चंगुल से छूटने पर 100 नंबर कर दिया डायल

ओम स्वामी
​किसी तरह उनके चंगुल से छूटने के बाद उसने पुलिस को 100 नंबर पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि उसके पति को बर्बाद कर दिया है अब उसे भी नहीं छोड़ेंगे।

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों को कहना है कि हरिहर आश्रम में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसलिए मामले की पूरी छानबीन करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें