दिल्ली में बुजुर्ग पिता ने अपने शराबी व नशाखोर बेटे से बचाने के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपनी व पत्नी की जान को खतरा बताते हुए सरकार व दिल्ली पुलिस को उसकी सुरक्षा का निर्देश देने की मांग की है।
पिता का आरोप है कि उसका बेटा शराब व नशे के लिये पैसा मांगता है और पैसा नहीं देने पर उस पर लात घूंसे चलाता है और कभी जान से मारने तो कभी खुदकुशी कर सबको फंसाने की धमकी देता है।
विजय विहार राजवीर शर्मा (66) ने अपने बेटे टेकचंद उर्फ कलुआ के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बुजुर्ग ने याचिका में कहा है कि वह अपने घर में अपनी बाकी जिंदगी सम्मान से गुजारना चाहता है।
इस याचिका में पीड़ित ने दिल्ली सरकार व एसएचओ विजय विहार को भी पक्षकार बनाया है। जस्टिस आशुतोष कुमार की पीठ के समक्ष सोमवार को याचिका पर सोमवार होगी।