इस बार पसांग के साथ पत्नी, बच्चों के अलावा दो बहनें व बुजुर्ग मां केसांग दोरजी भी आई थीं। परिवार रविवार को मजनू का टीला इलाके में एक रेस्तरां में आया था। खाना खाने के बाद सभी ई-रिक्शा से विधानसभा मेट्रो स्टेशन आ रहे थे। इस बीच ई-रिक्शा जैसे ही सिविल लाइंस में पहुंचा, इनके साथ वारदात हो गई।
केसांग ई-रिक्शा के साइड में बैठी हुई थीं। इन्होंने कंधे पर अपना बैग लटकाया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने चलते ई-रिक्शा से इनका बैग झपटा। बैग समेत बुजुर्ग केसांग सिर के बल गिर गईं। इसकी वजह से बुरी तरह जख्मी हो गईं। परिजन सिविल लाइंस स्थित परमानंद अस्पताल ले गए।
वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी परिवार की इलाज बेहतर नहीं लगा तो वह केसांग को देहरादून के अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि केसांग के बैग में एक लाख रुपये के अलावा मोबाइल व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।