फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग अचानक गायब, मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की शिकायत 

Fri, 26 Jul 2019 05:35 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
बादशाह खान सिविल अस्पताल - फोटो : social media
विज्ञापन

फरीदाबाद में बादशाह खान सिविल अस्पताल में बीते दस दिन से भर्ती 78 वर्षीय बुजुर्ग श्याम सुंदर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अचानक गायब हो गए। हैरत की बात है कि इस बारे में अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों को कोई जानकारी नहीं है। एनआईटी-2 स्थित वृद्ध आश्रम संचालक कृष्ण लाल बजाज ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है। 

विज्ञापन


वृद्ध आश्रम संचालक कृष्ण लाल बजाज ने बताया कि एक साल पहले श्याम सुंदर एनआईटी-2 स्थित ताऊ  देवी लाल वृद्ध आश्रम में आए थे। दस दिन पहले 16 जुलाई को श्याम सुंदर की तबीयत अचानक बिगड़ी तो आश्रम संचालक ने उसे बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया था। 

गुरुवार को दोपहर दो बजे के बाद से बुजुर्ग बीके सिविल अस्पताल से गायब मिले। मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई है। किशन लाल बजाज का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच नहीं होती है तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और मानव अधिकार आयोग से करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें