फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा खुलवाकर बुजुर्ग को गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के झट्टा गांव में मंगलवार रात तीन बदमाशों ने मकान का दरवाजा खुलवाकर बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग को छह गोलियां लगी हैं। ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शाहनजर ने बताया कि झट्टा गांव में रणवीर सिंह (62) रहते थे। उनके चार बेटे और चार बेटियां है।

मंगलवार रात करीब 11:21 पर जब उनके परिवार के सदस्य सोए हुए थे तो एक कार उनके घर के पास आकर रुकी। उसमें से उतरकर तीन लोगों ने रणवीर सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


रणवीर सिंह के दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उनके सीने और सिर में छह गोलियां लगी हैं। रणवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

दनदनाई गोलियां, और छा गया सन्नाटा

फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग डर गए और गेट की ओर दौडे़। वहां उन्होंने एक कार में तीन लोग को जाते देखा। उधर, फायरिंग के बाद गांव में भी लोग जग गए और लोग घटनास्थल की ओर दौडे़ लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को जिस प्रकार से अंजाम दिया गया है और बेदर्दी से गोलियां दागी गई हैं, उससे प्रतीत हो रहा है कि यह हत्या आपसी रंजिश को लेकर की गई है।

ताबड़तोड़ गोलियां दागी गई हैं। तीन हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको पहचानने की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें