फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से ठेले पर गिरा युवक, बुजुर्ग की मौत 

Mon, 24 Jun 2019 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सराय रोहिल्ला के शास्त्रीनगर में एक युवक तीसरी मंजिल से नीचे ठेले पर सो रहे एक बुजुर्ग के ऊपर गिर गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक के एक पैर की हड्डी टूटी है और आंख पर चोट लगी है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मदन लाल (65) के रूप में हुई। वह सपरिवार शास्त्री नगर कॉलोनी में रहता था। घर में कम जगह होने की वजह से मदनलाल घर के बाहर रिक्शा ठेला पर सो गया था। 
विज्ञापन


मदनलाल के पड़ोसी का साढू रविंद्र इस दौरान तीसरी मंजिल से गिर गया था। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें