फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में हार्टअटैक से बुजुर्ग की मौत, समय पर मिलता इलाज तो बच जाती जान

Thu, 16 Feb 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांद्रा टर्मिनस से कालका जा रही पश्चिम एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक बुजुर्ग यात्री को मथुरा स्टेशन पर इलाज न मिल पाने के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। सूचना मिलने पर गाड़ी को ओल्ड स्टेशन पर रोककर मरीज की जांच की गई तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यात्री अपने परिवार के साथ मुंबई से चंडीगढ़ जा रहा था। ट्रेन को अटेंड करने पहुंचे आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने लिखा पढ़ी कर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। क्योंकि परिजन ओल्ड स्टेशन नहीं उतरना चाह रहे थे। इस बारे में आगरा मंडल के डीसीएम नवीन भटनागर का कहना है कि डॉक्टर जब तक अटेंड करने पहुंचा ट्रेन छूट चुकी थी।

जानकारी के अनुसार 61 वर्षीय बुजुर्ग यात्री मंगल सिंह 12925 पश्चिम एक्सप्रेस के बी-5 कोच में अपने परिवार के साथ बुधवार को सफर कर रहे थे। मथुरा स्टेशन से पहले वह शौच के लिए गए तभी उन्हें हार्टअटैक आ गया और वह शौचालय में ही गिर गए।
विज्ञापन


मंगल सिंह के बेटे तनविंदर सिंह ने बताया कि इसकी सूचना तत्काल कोच कंडक्टर शेख इरफान को दी गई। कोच कंडक्टर ने सुबह 8:22 बजे आगरा फोर्ट कंट्रोल को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी मरीज को मथुरा में अटेंड नहीं किया गया।
विज्ञापन

मथुरा स्टेशन पर रुकी थी ट्रेन

- फोटो : Amar ujala
यदि समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। टीटीई शेख इरफान का कहना था कि सूचना देने पर उनसे कहा गया कि मथुरा में इस वक्त कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीज को अटेंड नहीं किया जा सकता। ट्रेन मथुरा से फरीदाबाद के लिए रवाना हो गई।

सूचना पर आरपीएफ एएसआई सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक केसी मीना, रमन शर्मा आरपीएफकर्मी मनोज कुमार ने सुबह 10:16 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंचकर कोच को अटेंड किया और मौके पर डॉक्टर को बुलाया।

डॉ. राजेश सबरवाल ने मरीज की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। कोच में सफर कर रहे अन्य यात्रियों का कहना था कि यदि मथुरा में यात्री को समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन रेलवे ने सूचना को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें