फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुरानी दिल्ली छह की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
- आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हराकर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के एलिमिनेटर मुकाबले में पुरानी दिल्ली छह ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट से हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स 19.4 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रियांश आर्य ने 32 गेंदों पर 57 रन, जबकि अक्षय सैनी ने 26 गेंदों पर 42 रन बनाए। पुरानी दिल्ली की ओर से राजनेश दादर ने तीन, उदव मोहन व देव लाकड़ा ने दो-दो विकेट लिए।
180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुरानी दिल्ली 6 ने पांच रन पर समर्थ सेठ का विकेट गंवा दिया। इसके बाद आर्यन गौर 23 गेंद में 36 रन और देव लाकड़ा 32 गेंद में 82 रन ने 67 रन की साझेदारी की। कप्तान अनुज रावत ने 25 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाकर टीम को सात विकेट से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जीत के साथ पुरानी दिल्ली छह अब क्वालीफायर-2 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स से भिड़ेगी। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज का सामना करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें