फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शिमला मिर्च के बीच से निकलने लगे नोट ही नोट, देखने वालों का लगा तांता

Tue, 13 Dec 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

- पुलिस ने चालक को नगदी समेत इनकम टैक्स विभाग को सौंपा
-- आगरा से पटौदी के रास्ते चंडीगढ़ जा रहा था कैंटर 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला मिर्च से लदे कैंटर में छुपाकर आगरा से चंडीगढ़ ले जाई जा रही 3.16 लाख की पुरानी नकदी के साथ थाना पटौदी पुलिस ने चालक को पकड़ा है। उसे आगे की पूछताछ के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


थाना पटौदी पुलिस के अनुसार, वीटी मिली थी कि शिमला मिर्च से भरे एक कैंटर में पुरानी नकदी छुपाकर रखी गई है और यह ट्रक पटौदी रोड से गुजर रहा है। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और कैंटर के आने का इंतजार करने लगे।

नाके पर पहुंचे कैंटर को रुकवाकर उसे पटौदी थाने में लाया गया, जहां पुलिस ने शिमला मिर्च से लदे कैंटर को तलाशी लेने के लिए खाली करवाया। गहनता से तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने चालक सीट के पीछे बने एक बॉक्स से 1000 और 500 रुपये के पुराने नोट बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : सोशल मीड‌िया
पुलिस के अनुसार, 500 के 587 नोट और 1000 के 23 नोट समेत कुल 3,16, 500 रुपये की पुरानी नगदी बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान जिला धौलपुर के गांव मनिया निवासी केंटर चालक राजबीर को पुरानी नकदी के साथ कब्जे में ले लिया।

चालक के अनुसार, उसने आगरा से  कैंटर में शिमला मिर्च भरी थी। वह इन्हें चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। एसीपी तान्या सिंह ने बताया कि शिमला मिर्च से लदे कैंटर से काफी मात्रा में पुरानी नगदी बरामद की गई है।

नाकाबंदी के दौरान कैंटर चालक को पकड़ लिया गया है। इतनी अधिक मात्रा में चालक के पास पुरानी नकदी मिलना शक पैदा कर रहा है। इन नोटों का सच जानने के लिए चालक को नकदी के साथ इनकम टैक्स विभाग सौंप दिया है। यदि इनकम टैक्स विभाग को जांच में कालेधन का मामला मिलेगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें