फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के लिए शुरू हुआ कोर्स, जानिए प्रक्रिया

Thu, 07 Jan 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में भारत सरकार द्वारा सीधे भर्ती किए गए सहायक अनुभाग अधिकारियों के लिए फाउंडेशन कोर्स की शुरुआत गुड़गांव के मंडलायुक्त डॉ. डी. सुरेश ने की। यह कोर्स लगभग 9 सप्ताह का होगा जो 4 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


फाउंडेशन कोर्र्स के शुभारंभ अवसर पर मंडलायुक्त ने सभी प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को काम के महत्व के बारे में बताया। डॉ. सुरेश ने उन्हें ‘भारत का स्टील फ्रेम’ कहकर संबोधित किया।

सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान (आईएसटीएम) के ज्वाइंट डायरेक्टर सत्यजीत मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारियों को भविष्य में इस फाउंडेशन कोर्स से मिले अनुभव का काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कोर्स डायरेक्टर राकेश गुलाटी ने ट्रेनिंग कार्यक्रम के महत्व व उद्द्ेश्य के बारे में आवश्यक  जानकारी दी।

उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षार्थी अधिकारियों को आंतरिक शासन सुदृढ़ करने के लिए संचार के माध्यमो को समझने, सुनने व उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समझने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें