फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अफसरों को जसोला में मिलेंगे 40 नए सरकारी फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने डीडीए से अधिग्रहित किए टाइप-5 आवास, अधिकारियों से मांगे आवेदन
विज्ञापन

1977 के सामान्य पूल आवंटन नियमों के तहत मिलेगा आवास

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के अधिकारियों को जसोला में 40 नए सरकारी फ्लैट मिलेंगे। पीडब्ल्यूडी ने डीडीए से ये टाइप-5 श्रेणी के फ्लैट अधिग्रहित किए हैं, जिसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दिल्ली सचिवालय ने इसके लिए समाज कल्याण, गृह और वित्त विभाग में सर्कुलर जारी किए हैं। पात्र अधिकारियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन मांगे गए हैं। जसोला स्थित आवासीय परिसर में लिफ्ट, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। लंबे समय से आवास के लिए प्रतीक्षा कर रहे पात्र अधिकारियों को जल्द रहने की जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठता और पात्रता से तय होगा आवंटन
फ्लैटों का आवंटन दिल्ली प्रशासन सरकारी निवास आवंटन (सामान्य पूल) नियम, 1977 के तहत किया जाएगा। अधिकारियों की पात्रता श्रेणी, सेवा-वरिष्ठता और लागू प्राथमिकता नियमों के अनुसार आवंटन होगा। शनिवार को सरकार की ओर से सर्कुलर जारी कर अधिकारियों को यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें