पुन्हाना नगर पालिका के प्रसाशक के यहां कभी-कभार आने की वजह से नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं, उनके आने और जाने का कोई समय सीमा नहीं होता, कस्बे के लोग जब कार्यालय पहुंचते हैं तो अफसरों के दफतरों पर अक्सर ताला लगा होने की वजह से वापिस लोट जाते हैं।
अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार को दो तीन बजे से पांच बजे तक नगरपालिका पुन्हाना का नजरा देखा, दफतर में केवल लेखाकार के अलावा कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था।
अपने काम के सिलसिले में पहुचे कस्बे के लोगों का कहना है कि जब से पुन्हाना नगर पालिका में फिरोजपुर झिरका के एसडीएम को प्रसाशक नियुक्त किया गया है तब से यहां के कर्मचारी और अधिकारी बेलगाम हो गये हैं, वे अपनी मर्जी से आते हैं और अपनी मर्जी से जाते हैं।
पुन्हान ग्रीवैंस कमेठी के सदस्य संजय सिगला ने इस मामले को आगामी ग्रीवैंस कमेठी में उठाने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर उजाला की टीम बृहस्पतिवार को करीब 3 बजे पुन्हाना नगरपालिका पहुंचा, इस मौके पर देखा कि आवास नीरिक्षक, कनिष्ट अभियंता, मुन्सिपल इंजिनियर, हाउस टेक्स, डेथ और बर्थ के कर्मचारियों के दफतर पर ताला लटका हुआ था।
वहीं पुन्हाना के नगरपालिका सचिव भी दफतर में मौजूद नहीं हैं। इस मौके पर केवल लेखाकार अशौक भारद्ववाज भी अपने दफतर में बेठे लोगों को जवाब देते देते थक रहे थे।
अपने काम से यहां पहुंच विजय कुमार ने बताया कि वह अपनी ाजीती के बर्थ सर्टिफिकेट के लिये आया था, इससे पहले भी वह कई चक्कर काटचुका है लेकिन कोई कर्मचारी नहीं मिलता है, अपनी मां की पैंशन की जानकारी लेने के लिये पिछले दस दिन ने पुन्हाना नगरपालिका के दफतारों के चक्कर काट रहे ब्रिजमोहमन सेनी ने बताया कि उसकी मांग की पैंशन में 5 माह की गडबड है वह इसकी जानकारी लेने के लिये आ रहे हैं पर कोई कर्मचारी यहां नही मिलता जब भी वह आता है तो दफतर मे ताला ही लगा मिलता है।
कस्बे के राजेंद्र सिह ने बताया कि नगर पालिका में सीवर डाली है लेकिन उसकी गली में नहीं डाली जिसकी वजह से गली वालों को भारी परेशानी हो रही हैं, वह इसकी शिकायत करने के लिये अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे हैं पर कोई मिलता ही नहीं।
वहीं मेवात ग्रीवैंस कमेठी के सदस्य संजय सिंगला ने बताया कि उसके नगरपालिका से कुछ आरअीआई के तहत जवाब मांगा था लेकिन उनका जवाब सही नही ंदिया वह इसकी जानकारी लेने के लिये अधिकारियों के पास आये हैं पर यहां सब अधिकारियों के दफतरों पर ताला जडा हुआ है। संजय सिंगला का कहना है कि वह इस मामले को आगामी ग्रीवैंस कमेठी में उठाऐगें।
वही पुन्हाना नगरपालिका मे कार्यत लेखाकार अशौक भरद्ववाज ने बताया कि किसी भी अधिकारी की उनके पास कोई छुटटी की लीव नहीं हैं अगर कोई जानकारी होगी तो सचिव को होगी। उन्होने बताया कि पुन्हाना नगरपालिका के सचिव के पास हथीन का भी चार्ज है।