फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद की बेटी पर टिप्पणी करने वाले ने डिलीट की पोस्ट

Sun, 05 Oct 2014 05:29 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की बेटी और आप नेता अलका लांबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


सिहानी गेट एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि आप कार्यकर्ता चेतन त्यागी की तहरीर पर 66 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें बीके जागेटिया नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।

इस नाम के एक व्यक्ति का एफबी अकाउंट चेक किया गया तो उससे सारी पोस्ट डिलीट मिली हैं। जांच की जा रही है कि ये उसी व्यक्ति का अकाउंट है या किसी और का। वह कौन है, कहां का रहने वाला है, उसका नाम असली है या फर्जी प्रोफाइल है।
विज्ञापन


सर्विलांस टीम जांच में जुटी है। बता दें कि आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी और आप नेता अलका लांबा पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन


टिप्पणी के नीचे केजरीवाल और उनकी बेटी का फोटो लगा था। इस संबंध में न्यू पंचवटी निवासी आप कार्यकर्ता चेतन त्यागी ने शनिवार को सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें एफबी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें