अगर कार में स्कूल जाने के वक्त यूनिफॉर्म में बच्चा मौजूद है तो छूट रहेगी। छुट्टी के बाद जब बच्चों को लेने स्कूल जाएं तो कार पर स्कूल से बच्चेपिकअप करने वाले स्टीकर लगाकर जाएं। स्टीकर स्कूल से मिलेगा।
क्या इलेक्ट्रिक कारों पर भी रोक है?
नहीं, इलेक्ट्रिक कारों को इस सिस्टम से छूट दी गई है। लेकिन हाइब्रिड, सीएनजी और एलपीजी पर लागू रहेगा। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वीकल की संख्या महज करीब 950 है।
क्या महिलाओं को छूट है?
हां, उन्हें छूट है। वह अपने साथ 12 साल से कम उम्र के बच्चेले जा सकेंगी। यदि उनके वाहनों में कोई पुरुष सफर करेगा तो उन्हें भी जुर्माना देना होगा।
चूंकि यह व्यवस्था सिर्फ प्राइवेट कारों पर लागू है ऐसे में टैक्सी नंबर वाली गाड़ियों से इस पर कोई फर्कनहीं पड़ेगा। सरकार ने भी ओवरचार्ज करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
क्या इससे बसों में भीड़ बढ़ जाएगी?
पहले से कुछ ज्यादा भीड़ हो सकती है। सरकार ने 2 हजार अतिरिक्त बसें सड़कों पर उतारी हैं। डीएमआरसी 29 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनों के माध्यम से 61 अतिरिक्त फेरे और कुल 5100 यात्राएं आयोजित करेगा। टिकट वितरण के लिए भी अतिरिक्त लोग तैनात किए जाएंगे।
अगर चालान एक बार कट गया तो क्या पूरे दिन कार चला सकते हैं?
एक दिन में सिर्फ एक बार ही गाड़ी का चालान हो सकता है। ऐसे में अगर एक बार चालान हो जाए तो उस चालान को दिखा कर पूरे दिन गाड़ी चलाई जा सकती है। अगले दिन नियम तोड़ने पर फिर चालान किया जाएगा। मेडिकल और इमरजेंसी सेवाओं काे इस व्यवस्था में छूट रहेगी।