फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम-विषम : किराए की 2000 बसों पर दमघोंटू प्रदूषण से निपटने की तैयारी कर रही है दिल्ली सरकार

Wed, 23 Oct 2019 11:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Odd-Even Car Scheme In Delhi - फोटो : Social
विज्ञापन

4 नवंबर से राजधानी में लागू होने वाले सम-विषम के दौरान यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने मंगलवार को 2000 लो फ्लोर, सीएनजी बसों के लिए निविदा जारी कर दीं।

विज्ञापन


सम-विषम लागू होने के दौरान डीटीसी बसों में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार ने डीटीसी को अतिरिक्त बसों के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसीलिए डीटीसी ने 2000 बसें किराए पर लेने के लिए टेंडर जारी किया है।

सीएनजी, परमिट सहित प्रदूषण मानकों को पूरा करने वाली बसों को औपचारिकताएं पूरी करने पर टेंडर जारी किया जाएगा। डीटीसी के एमडी मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल 4-15 नवंबर के दौरान बसों की कमी न होने देने पर ध्यान दिया जा रहा है। सभी मानकों को पूरा करने वाली एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें