फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मुझे सिंदूर नहीं लगाने देता मेरा पति, साथ रहने को भी नहीं है तैयार

Tue, 12 Jul 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सिंदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी के ढाई वर्ष बाद भी पत्नी को सिंदूर न लगाने देने और अपने परिवार से न मिलवाने पर पति-पत्नी के बीच रार इतनी बढ़ी कि मामला अब जिला प्रोबेशन विभाग तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पति के खिलाफ महिला कल्याण विभाग में शिकायत की है। पति मोहन (काल्पनिक नाम) उससे तलाक चाहता है, जबकि पीड़िता पति के साथ ही रहना चाहती है।

पीड़िता सरिता (काल्पनिक नाम) ने शिकायत की है कि वर्ष 2014 में उसने मोहन से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। बाद में कोर्ट मैरिज भी की।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी की बात घरवालों से छिपाए है पति

शादी के छह माह बाद सरिता ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दे दी, जबकि मोहन अब तक शादी की बात अपने घरवालों से छुपाए हुए है।

सरिता की शिकायत है कि मोहन ने कहा था कि छह माह बाद वह उसे अपने परिवार में ले जाएगा जब उसके बड़े भाई की शादी हो जाएगी।

दूसरी ओर अब ढाई वर्ष गुजरने के बाद भी मोहन ने सरिता को परिवार वालों से नहीं मिलवाया है। सरिता का कहना है कि मोहन यह भी नहीं चाहता कि वह सिंदूर लगाए या किसी भी तरह से लोगों को मालूम हो कि वे दोनों पति-पत्नी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें