रामलीला मेले में शराब के नशे में अश्लील डांस देखकर झूमने लगा पुलिसवाला, डांस वीडियो हुआ वायरल
Sat, 15 Oct 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
up police dance
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मेले में मंगलवार रात वरायटी शो में पुलिसकर्मी अश्लील गानों पर झूमकर नाचे।
up police dance
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी के वीडियो और डांस करते फोटो वायरल होने के बाद अब अफसर मामले की लीपापोती में जुट गए हैं।
up police dance
- फोटो : अमर उजाला
हीं, मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
up police dance
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड में मेला लगा हुआ है।
up police dance
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मेले में लाखों लोगों की भीड़ जमा हुई थी। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। मेले में वरायटी शो लगा हुआ था।
up police dance
- फोटो : अमर उजाला
वेरायटी शो में फिल्मी गीतों पर कुछ कलाकार डांस कर रही थीं, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी मंच के पर पहुंचकर ठुमके लगाने लगे।
up police dance
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी नशे में थे। पुलिसकर्मियों को डांस करता देख वहां मौजूद कुछ युवक वीडियो बनाने लगे।
up police dance
- फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिसकर्मी भड़क उठे और युवकों को बाहर भगाने लगे।
up police dance
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर में ही पुलिस कर्मी के डांस वाली वीडियो व फोटो सोशल साइट पर चलने लगे। साथ ही पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
up police dance
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मामले में एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। डांस करने वाले पुलिसकर्मी नहीं है, बल्कि होमगार्ड है। जांच रिपोर्ट तैयार कर होमगार्ड कमांडेंट को भेजी जाएगी।