फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नर्सिंग कर्मियों ने हड़ताल ली वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के अस्पतालों में मंगलवार को होने वाली नर्सिंग कर्मियों की हड़ताल को ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने वापस ले लिया है। फेडरेशन की अध्यक्ष रिंकी और महासचिव अनीता पंवार के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से आउटसोर्सिंग के जरिए नर्सिंग कर्मियों की भर्ती न किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल वापस ले लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में मंत्रालय ने कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। इसमें केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग कर्मियों की भर्ती आउटसोर्सिंग के जरिए न करने की जानकारी दी गई है। नर्सिंग कर्मियों की भर्ती नियमित आधार पर एनओआरसीईटी के जरिए करने की सूचना जारी की है। फेडरेशन ने दो जून को नर्सिंग कर्मियों की हड़ताल की घोषणा जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें