फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : लूटपाट के विरोध पर नर्सिंग केयर टेकर की चाकू से गोदकर हत्या, रामलीला मैदान में खून से लथपथ मिला शव

Wed, 27 Nov 2024 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्ष विहार इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने नर्सिंग केयर टेकर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक हर्ष विहार निवासी अजय घटना के समय काम करके घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि शराब पीने के लिए पैसे की जरूरत थी। लूटपाट करने के दौरान अजय के विरोध करने पर इन लोगों ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को हर्ष विहार के रामलीला मैदान में एक युवक के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि वह नर्सिंग केयर टेकर का काम करते थे। रात में गाजियाबाद से काम करने के बाद घर आ रहे थे। कैमरों के जरिए पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर हर्ष उर्फ चॉकलेट, राजीव, ऋतिक, शिवम उर्फ सीएनजी और 17 साल के नाबालिग को पकड़ लिया।

आरोपियों ने बताया कि सभी ने शराब पी थी। उन्हें और अधिक शराब पीने के लिए पैसे की जरूरत थी। इस दौरान उन्हें एक राहगीर मिला। उन्होंने ने उससे नकदी लूटने की कोशिश की, लेकिन वह विरोध करने लगा। एक आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें