फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरी निगम के तीन अस्पतालों की नर्सों ने की हड़ताल, मरीजों को हुई परेशानी

Tue, 03 Nov 2020 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करतीं नर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उतरी निगम के अधीन आने वाले अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन न मिलने का मुद्दा अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब नर्सों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को हिंदूराव, कस्तूरबा गांधी और राजन बाबू टीबी अस्पताल की सभी नर्स हड़ताल पर रहीं।

विज्ञापन


इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी के अलावा सभी विभागों में काम बंद रखा गया। ऐसे में  में यहां इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी हुई। नर्सों का कहना है कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगी।

नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष इंदुमती ने बताया कि वेतन संबंधी मुद्दे को लेकर उतरी नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने सभी नर्सों के साथ बैठक की, लेकिन इसमें समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए नर्सों की हड़ताल अनिश्चित काल के लिए जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि निगम ने नर्सो का सिर्फ जुलाई माह तक का वेतन जारी किया है। बकाया वेतन की मांग को लेकर कई बार निगम के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


इंदुमती ने कहा कि वेतन न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है है। जब तक नर्सों के खाते में पैसे नहीं आ जाते हड़ताल बंद नहीं की जाएगी। इस मामले में उतरी निगम के महापौर जयप्रकाश का कहना है कि वेतन के मुद्दे को लेकर जल्दी ही समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन


तीनों अस्पतालों में 600 नर्स है कार्यरत
इंदुमती ने बताया कि उतरी नगर निगम के इन तीनों अस्पतालों में करीब 600 नर्स कार्यरत हैं। हड़ताल के दौरान सभी नर्स ने काम का बहिष्कार किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें