फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला : निजी स्कूलों ने दाखिले की दूसरी सूची जारी की

Wed, 28 Feb 2018 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nursery Examsheet
विज्ञापन

निजी स्कूलों ने नर्सरी दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। निजी स्कूलों में शिफटिंग का दौर शुरु होने के कारण अभिभावकों के पास दाखिले की अब भी संभावना है।

विज्ञापन


हालांकि नामी-गिरामी स्कूलों में यह संभावना बेहद कम है। दरअसल दूसरी सूची में कई ऐसे अभिभावक हैं जिनको दाखिले के लिए कई स्कूलों से बुलावा आया है। इस कारण वह किसी एक स्कूल में ही दाखिला लेंगे और बाकी जगह की सीट को छोडेंगे। 

शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार निजी स्कूलों ने बुधवार को दूसरी सूची जारी करनी शुरु कर दी। कुछ स्कूलों ने जहां सूची जारी कर दी वहीं कुछ बृहस्पतिवार, शुक्रवार तक जारी कर देंगे।
विज्ञापन


दूसरी सूची में भी ज्यादातर स्कूलों में 60 अंक प्राप्त करने वालों को रखा गया है। इन्हीं अंकों के आधार पर उनका ड्रा होगा। वहीं दूसरी सूची में कई अभिभावकों के बच्चों का नाम कई स्कूलों में आ गया है।

अब उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि किस स्कूल में दाखिला लिया जाए। मसलन एक अभिभावक के बच्चे का दाखिला रोहिणी स्थित सोवरियन व मैक्सफोर्ट पीतमपुरा में गया है।

अब वह यह जानना चाहते हैं कि इन दोनों में से कौन सा बेहतर है। अब वह जब किसी एक स्कूल की सीट छोडेंगे तो किसी दूसरे अभिभावक के बच्चे के दाखिले के चांस बन जाएंगे।

अभिभावकों को सलाह है कि दूसरी सूची में उन्हें जहां दाखिला मिल रहा है वहां वह दाखिला हर हाल में लें लें। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा का कहना है कि भले ही दूसरी सूची जारी हो गई हो लेकिन अभिभावकों को अभी से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

अभिभावकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि अभी मार्च के अंतिम सप्ताह तक दाखिले जारी रहेंगे। लिहाजा किसी न किसी स्कूल में उनकेबच्चे के दाखिले की संभावना बनी रहेगी। 

दूसरी लिस्ट नहीं जारी कर रहे स्कूल 
वहीं कुछ अभिभावकों की शिकायत है कि कुछ स्कूल दूसरी लिस्ट जारी करने की बात कह कर लिस्ट जारी नहीं कर रहे। विकासपुरी स्थित एक नामी स्कूल ने अभिभावकों को चार बजे दूसरी लिस्ट जारी करने की बात कहीं।
विज्ञापन


जब अभिभावक चार बजे स्कूल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला और कहा गया कि सभी सीटें भर गई है लिहाजा दूसरी लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें