फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nursery Admission: भारी न पड़ जाए बच्चे के भविष्य पर आपकी लापरवाही, पहली सूची से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

Tue, 19 Dec 2023 06:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nursery Admission: नर्सरी दाखिली के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची 12 जनवरी को जारी होगी और दूसरी सूची 29 जनवरी को जारी की जाएगी। यह सूची स्कूल की ओर से जारी मापदंड के आधार पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
12 जनवरी को जारी होगी नर्सरी दाखिले की पहली सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए अभिभावकों को सभी दस्तावेज तैयार करने की सलाह दी गई है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि दस्तावेज पहले से तैयार रहेंगे तो दाखिले की राह आसान होगी। इसलिए अभिभावकों को अपने स्तर पर पहले से ही सारी तैयारियां कर लेनी चाहिए। इसमें बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे, माता और पिता का पासपोर्ट साइज फोटो समेत दूसरे दस्तावेज शामिल हैं।

विज्ञापन

पीतमपुरा स्थित एमएम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रूमा पाठक ने अभिभावकों को सूची जारी होने से पहली ही दस्तावेजों को तैयार करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को आखिरी मौके पर दस्तावेज तैयार करने पर उन्हें परेशानी हो सकती है और नर्सरी दाखिले में लापरवाही बरतना सही भी नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुत से अभिभावक पहले से दस्तावेज तैयार नहीं रखते हैं। ज्यादातर अभिभावकों के पास समय में पासपोर्ट साइज फोटो नहीं होती है। इसलिए उन्हें पहले से ही फोटो के साथ-साथ जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए।

रोहिणी स्थित एक स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा कि अधिकतर अभिभावक दाखिले के लिए परेशान रहते हैं। वह सोचते हैं कि जब सूची जारी होगी तभी दाखिले की तैयारी करेंगे। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और पहले से ही सारे इंतजाम कर लेने चाहिए।

जनवरी में जारी होगी सूची
नर्सरी दाखिली के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची 12 जनवरी को जारी होगी और दूसरी सूची 29 जनवरी को जारी की जाएगी। यह सूची स्कूल की ओर से जारी मापदंड के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके लिए ज्यादातर स्कूलों ने आस-पड़ोस, सिबलिंग, एलुमनाई और फर्स्ट चाइल्ड सहित दूसरे पहलुओं को मापदंड में शामिल किया है। वहीं, आवेदकों को समान अंक मिलने पर अभिभावकों की उपस्थिति में स्कूल में ड्रॉ निकाला जाएगा। इसकी जानकारी अभिभावकों को वेबसाइट, ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल प्रवेश से पहले ये दस्तावेज जरूरी
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- बच्चे, माता और पिता का पासपोर्ट साइज फोटो।
- राशन कार्ड, अधिवास प्रमाण पत्र, माता-पिता में से किसी का मतदाता पहचान पत्र, माता-पिता के नाम पर बिजली बिल, एमटीएनएल टेलीफोन बिल, पानी बिल, पासपोर्ट या आधार कार्ड में से एक दस्तावेज
-आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए राजस्व विभाग की ओर से जारी जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें