फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः लोकनायक में नर्स संक्रमित, सफदरजंग में रोगी की मौत

Sun, 12 Apr 2020 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार को लोकनायक अस्पताल में एक नर्स कोरोना संक्रमित पाई गई। उधर, सफदरजंग अस्पताल में यूपी के बुलंदशहर जिला निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक 7 अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकनायक अस्पताल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित व संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इस अस्पताल की एक नर्स की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। इस अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों में यह पहला मामला है। 

अस्पताल के अनुसार, संक्रमित महिला सहायक नर्सिंग अधिकारी हैं। उनका कार्य ड्यूटी रोस्टर की निगरानी करना है। अस्पताल की दो और सहायक नर्सिंग अधिकारी कोरोना संदिग्ध हैं। उनकी रिपोर्ट रविवार तक आएगी। इनमें लक्षण मिलने के कारण अस्पताल में ही भर्ती किया गया है। जल्द ही अस्पताल के कई कर्मचारियों को क्वारंटीन में भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती 58 वर्षीय आयुर्वेदिक डॉक्टर की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई। 8 अप्रैल को ही इन्हें बुलंदशहर के एक अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। 

यहां जांच के दौरान वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डॉक्टर की पत्नी और बेटा भी अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल दोनों कोरोना संदिग्ध हैं और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

दिल्ली में अब तक एम्स, सफदरजंग, सरदार वल्लभभाई पटेल और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान को मिलाकर 7 डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कैंसर अस्पताल की 19, लोकनायक अस्पताल की एक नर्स भी संक्रमित मिली है। 

महाराजा अग्रसेन अस्पताल में एक डॉक्टर व चार नर्स, गंगाराम अस्पताल में दो टैक्नीशियन और अपोलो अस्पताल में एक नर्सिंग अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टर, उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक प्राइवेट क्लीनिक का डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें