फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि हत्याकांड : डासना से आरुषि के नाना-नानी के घर पहुंचे नूपुर और राजेश

Mon, 16 Oct 2017 06:34 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
तलवार दंपति जलवायु विहार पहुंचे - फोटो : ANI
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरुषि हत्याकांड में आरुषि की हत्या का आरोप आरुषि के माता और पिता पर लग गया था जिस वजह से उनको डासना के जेल में 4 साल की सजा काटनी पड़ गई। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा नूपुर और राजेश तलवार को राहत देते हुए सोमवार शाम 5 बजे जेल से रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा था कि आरुषि के माता पिता डासना से सीधे नोएडा स्थित साईं मंदिर जाएंगे।
विज्ञापन


रिहाई के तुरंत बाद वह नोएडा के लिए रवाना हो गए थे। नोएडा पहुंच कर साईं मंदिर में माथा टेकने बाद वह जलवायु विहार स्थित अपने घर पहुंच गए। जलवायु विहार में आरुषि के नाना-नानी रहते हैं। इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जलवायु विहार में नूपुर तलवार और राजेश तलवार से बात करने के लिए मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था, फिलहाल नूपुर और राजेश ने मीडिया से बातचीत नहीं की है।

#WATCH: Rajesh & Nupur Talwar arrived at their residence in Noida's Jal Vayu Vihar after being released from Ghaziabad's Dasna Jail. pic.twitter.com/JO3Q68oGw7— ANI (@ANI) October 16, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें