फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के साथ बढ़ रही है दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या, औसत संक्रमण में महाराष्ट्र से बराबरी

Sat, 06 Jun 2020 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • 100 जांच पर औसतन मिल रहे 17 संक्रमित
  • बाकी राज्यों में यह दर 10 से कम
  • राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत महज सात का है
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में अब कोरोना वायरस रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहा है। जांच जितनी तेजी से हो रही है, मरीज भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अब प्रति 100 लोगों की जांच पर औसतन 17 संक्रमित मिल रहे हैं। दिल्ली के अलावा सिर्फ महाराष्ट्र में ही यह आंकड़ा 17 का हैं। बाकी राज्यों में यह दर 10 से कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत महज सात का है।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में 65 हजार सैंपल की जांच की गई। इनमें 11,500 संक्रमित मिले। यानी, रोजाना 6500 जांच पर 1150 मामले मिल रहे हैं। इस हिसाब से प्रति 100 में से 17 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। एक माह पहले तक यह दर 14 थी। जांच के हिसाब से सबसे अधिक संक्रमित 3 जून को मिले। इस दिन 6540 जांच की गई और 1513 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 1 जून  को पांच हजार से कम टेस्ट हुए तो उस दिन संक्रमित भी एक हजार से कम मिले।
विज्ञापन


इस तरह बढ़े मामले
तारीख    जांच    मामले
28 मई    7610    1024
29 मई    7700    1105 
30 मई    7200    1163
31 मई    6045    1295
01 जून    4753    990
02 जून    6080    1298
03 जून    6500    1513
04 जून    6506    1359


प्रति 100 जांच में कहां कितने मिल रहे मरीज

कुल जांच    कुल मामले    प्रति 100 टेस्ट पर
दिल्ली    2,36,371    25004    17
महाराष्ट्र    4,98,577    77793    17
तमिलनाडु    5,28,534    26256    10
राजस्थान    4,54,778    9898    4
नोट : आंकड़े 4 जून तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की साइट से लिए गए हैं, जो लगभग में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें