फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेट्रो का सफर होगा और आसान, रेड, ब्लू और येलो लाइन पर कोच की संख्या बढ़कर होंगी आठ

Wed, 16 Oct 2019 01:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रेड, ब्लू और येलो लाइन पर अब यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) जल्द ही इन तीनों लाइनों में मेट्रो कोच की संख्या में बढ़ोतरी करने जा रही है। इससे यात्रियों को सफर के दौरान भीड़भाड़ का सामना नहीं करना होगा। 

विज्ञापन




मार्च, 2020 तक तीनों लाइन पर दौड़ने वाली सभी मेट्रो में बोगियों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। इसके लिए मेट्रो ने 120 कोच मंगवाए हैं। फिलहाल इस लाइन पर चलने वाली अधिकतर मेट्रो में कोचों की संख्या छह है। 

सुबह और शाम के दौरान मेट्रो में यात्रियों की अधिक संख्या होने की वजह से अक्सर भीड़भाड़ की स्थिति होती है। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब कोच की संख्या बढ़ने से रेड लाइन (रिठाला-शहीद स्थल नया बस अड्डा), ब्लू लाइन (द्वारका-नोएडा) और येलो लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) में भीड़ की समस्या नहीं रहेगी। 
विज्ञापन


डीएमआरसी की ओर से मेट्रो में कोच की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी जाएंगी। ब्लू लाइन कॉरिडोर पर पहली बार दिसंबर, 2010 में छह कोच की सुविधा शुरू की गई थी, जबकि येलो लाइन में फरवरी, 2011 और रेड लाइन में नवंबर, 2013 में इस दिशा में पहल की गई। येलो लाइन पर 24 दिसंबर, 2012 में पहली बार आठ कोच की मेट्रो का संचालन किया गया ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को मेट्रो में सफर का मौका मिल सके। 
विज्ञापन


तीन लाइनों पर छह कोच की 54 मेट्रो 
रेड लाइन-39  
येलो लाइन-12 
ब्लू लाइन-03 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें